{"_id":"6a7ccdf4c06896d0390b7865","slug":"asp-emphasizes-the-disposal-of-pending-investigations-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-165695-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एएसपी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एएसपी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर दिया जोर
Thu, 13 Aug 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बुधवार को पटहेरवा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों, मालखाने, रजिस्टरों, साइबर हेल्प डेस्क और बीट व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, नियुक्ति एवं ड्यूटी रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर, मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर के साथ रात्रि गश्त और बैरियर पिकेट से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। एएसपी ने सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिसकर्मियों से सीसीटीएनएस और आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। लंबित मामलों के विवेचकों के साथ बैठक कर मुकदमों की प्रगति की समीक्षा की और अभियोगों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट पुलिस अधिकारियों की बीट बुक का भी निरीक्षण किया। क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग और सूचनाओं के बेहतर संकलन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।