फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Security mock drills to be held in schools; arrangements to be assessed over three months.

Kushinagar News: स्कूलों में होगी सुरक्षा का मॉकड्रिल, तीन माह में परखी जाएगी व्यवस्था

Thu, 13 Aug 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Security mock drills to be held in schools; arrangements to be assessed over three months.
पडरौना। जिले के बेसिक विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत किया जाएगा। स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मॉकड्रिल की जाएगी। इसके अलावा हर तीन माह में एक बार विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यालय भवन की संरचना और वहां उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था का आकलन कराया जाएगा। इसके लिए मॉनीटरिंग कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की तरफ से बीएसए को भेज गए पत्र में कहा कि सभी परिषदीय, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के साथ-साथ केजीबीवी में सुरक्षा के उपायों की जांच होगी। राज्य व जिला स्तरीय कमेटियां सेफ्टी ऑडिट के कार्यों की निगरानी करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था का आडिट थर्ड पार्टी से कराया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित 18 सदस्यीय जिला स्तरीय स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति का गठन भी होगा। इस संबंध में बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए हर दिन पर मॉकड्रिल किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीएम की अध्यक्षता में जांच गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed