फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teaching self-reliance to daughters in school

Kushinagar News: विद्यालय में बेटियों को स्वावलंबन की शिक्षा

Thu, 13 Aug 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teaching self-reliance to daughters in school
पडरौना। मिशन शक्ति अभियान के तहत अब पुलिस सिर्फ गांवों तक ही सीमित नहीं है बल्कि विद्यालयों में पहुंचकर बेटियों को स्वावलंबी और जागरूक बना रही है। महिला पुलिसकर्मियों की टीम स्कूलों में जाकर छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और महिलाओं से जुड़े कानूनों की जानकारी दे रही है। बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें हर परिस्थिति में मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी गई है। जटहां बाजार पुलिस टीम ने लाची देवी समाज कल्याण इंटर कॉलेजमें छात्राओं को महिला हेल्पलाइन व साइबर हेल्पलाइन नंबर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुसि की सहायता लेने और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस और 181 महिला हेल्पलाइन आदि नंबर की जानकारी दी। इसके अलावा दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट और साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए। थाने की महिला पुलिस ने बेटियों को सेल्फ डिफेंस के आसान टिप्स सिखाए और पढ़ाई के साथ स्किल सीखकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed