फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young woman reaches Padrauna from Bihar after falling out with her family.

Kushinagar News: परिजनों से नाराज होकर बिहार से पडरौना पहुंची युवती

Thu, 13 Aug 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young woman reaches Padrauna from Bihar after falling out with her family.
पडरौना। परिवार से नाराज होकर बिहार से पडरौना पहुंची एक युवती को महिला थाना की मिशन शक्ति टीम ने काउंसिलिंग के बाद बुधवार को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। एसपी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत की गई इस पहल से परिवार में खुशी लौट आई।
विज्ञापन


बताया गया कि बिहार राज्य की रहने वाली युवती किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई थी और पडरौना पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद मिशन शक्ति टीम महिला थाना ने युवती को थाने लाकर उसकी काउंसिलिंग की। मिशन शक्ति टीम ने युवती से बातचीत कर उसकी समस्या जानी और उसे परिवार के महत्व के बारे में समझाया। टीम ने उसे घर से बाहर निकलने के संभावित जोखिमों और परिवार के साथ बातचीत कर समस्या का समाधान करने के लिए प्रेरित किया। काउंसिलिंग के दौरान युवती मिशन शक्ति टीम की बातों से सहमत हुई और अपने घर वापस जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद टीम ने परिजनों से संपर्क कर युवती को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। महिला थाना की मिशन शक्ति टीम की इस पहल से एक परिवार को बिखरने से बचाने में मदद मिली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के साथ उन्हें जरूरत के समय सहायता और परामर्श उपलब्ध कराना भी है। इस कार्रवाई में महिला थानाध्यक्ष चंदा यादव, महिला हेड कांस्टेबल सविता सिंह और महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed