फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sukrauli steeped in the spirit of patriotism; Tricolours distributed with an appeal to display them on homes.

Kushinagar News: राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा सुकरौली,तिरंगा वितरित कर घरों पर लगाने का अपील

Thu, 13 Aug 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sukrauli steeped in the spirit of patriotism; Tricolours distributed with an appeal to display them on homes.
सुकरौली में तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद विधायक और भाजपा नेता।शहीद स्थल पर शहीदों को नमन कर
सुकरौली। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत हाटा विधानसभा क्षेत्र के सुकरौली मंडल में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेहरू इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई यात्रा शहीद स्मारक तक पहुंची। पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा लिए भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए आगे बढ़ते रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में शामिल हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों के आत्मसम्मान, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना है।भाजपा नेता रवीश सिंह सैंथवार ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च दायित्व है और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भ्रमण कर कस्बे में सभी से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप, ब्लाॅक प्रमुख रंजना पासवान, नेहरू इंटर काॅलेज के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह, वरुण जायसवाल, अष्टभुजा श्रीवास्तव, मुन्ना पांडेय, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed