{"_id":"69caea835aa130a3a20a6ac9","slug":"auto-drivers-arbitrary-behavior-charging-20-fare-for-six-kilometers-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148336-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑटो चालकों की मनमानी, छह किमी का वसूल रहे 20 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑटो चालकों की मनमानी, छह किमी का वसूल रहे 20 रुपये किराया
विज्ञापन
सेमरियांवा-लोहरौली मार्ग पर खड़ा आटो। संवाद
विज्ञापन
लोहरौली। ग्रामीण क्षेत्र के रूट पर ऑटो चालकों की मनमानी जारी है। सेमरियांवा से लोहरौली की दूरी छह किलोमीटर है, और किराया 20 रुपये वसूल किया जाता है, वहीं लोहरौली बाजार से नंदौर की दूरी 10 किलोमीटर है, और किराया 30 रुपये है।
ऑटो चालकों के मनमाना किराया वसूल करने से राहगीर परेशान हैं, लेकिन ऑटो से जाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। पहले इस मार्ग पर नंदौर से बस्ती के लिए प्राइवेट बस चलती थी, लेकिन अब उसकी संख्या न के बराबर है।
लोहरौली बाजार के बिहारी ने बताया कि ऑटो से चलना महंगा हो गया है। कम दूरी पर भी ज्यादा पैसा वसूला जाता है। वहीं पन्ने लाल ने बताया कि नंदौर से लोहरौली की दूरी 10 किलोमीटर है, लेकिन किराया 30 रुपये ऑटो वाले वसूलते हैं। इसी प्रकार लोहरौली बाजार के ही सोनू जायसवाल ने बताया कि ऑटो चालकों की मनमानी पर प्रशासन को रोक लगाना चाहिए।
वहीं हबीबुर्रहमान ने बताया कि एक फिक्स किराया दूरी के हिसाब से हर रोड पर निर्धारित करना चाहिए, ताकि ऑटो वाले यात्रियों से अधिक किराया न वसूल सकें। ऑटो चालकों ने बताया कि हम लोगों को हर महीने कई जगह एक निश्चित धनराशि देनी पड़ता है, न देने पर गाड़ी का चालान करने की धमकी दी जाती है।
Trending Videos