बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP Reviews Projects Under Construction

Kushinagar News: निर्माणाधीन परियोजनाओं की एसपी ने की समीक्षा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
SP Reviews Projects Under Construction
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को अपने कार्यालय पर रिजर्व पुलिस लाइंस व थाने पर चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों, अधिशासी अभियंता एवं ठेकेदारों के साथ निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली।
Trending Videos

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। वर्तमान प्रगति में तेजी लाते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर हस्तांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में यूपी प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन लिमिटेड (बस्ती एवं अयोध्या), कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (यूनिट-20), उत्तर प्रदेश जल निगम (संतकबीरनगर), उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड (गोरखपुर), उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (गोरखपुर) तथा निर्माण खंड गोरखपुर के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed