बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three Accused of Dacoity and Robbery Summoned from Ghaziabad Jail

Kushinagar News: डकैती और लूट के तीन आरोपी गाजियाबाद जेल से तलब

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Three Accused of Dacoity and Robbery Summoned from Ghaziabad Jail
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम गजेंद्र की अदालत ने डकैती और लूट के मामले के तीन आरोपियों को गाजियाबाद जेल से तलब किया है। इसमें शहने आलम थाना ककरोली मुजफ्फरनगर, अमीरुद्दीन उर्फ अमीर हसन थाना गुनावती बुलंदशहर और कलुआ थाना मुहाली जनपद मेरठ शामिल हैं।
Trending Videos

वर्ष 2016 में सात नवंबर को शाम लगभग 5:45 बजे शाम सागर कोल्ड स्टोरेज के निकट राम मार्बल मड़या थाना खलीलाबाद में राम अजोर चौरसिया की दुकान में बंधक बनाकर और असलहा दिखाकर उनकी जेब से 33 हजार रुपये, दो मोबाइल, सोने की चेन और अंगूठी लूटने और डकैती करने तथा बीरबल चौधरी को चाकू और असलहा दिखाकर पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन कर लूट व डकैती करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में शहने आलम, अमीरुद्दीन उर्फ अमीर हसन तथा कलुआ को गाजियाबाद जेल से अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोप बनाने के लिए तलब किया। इसमें शहने आलम और अमीरुद्दीन उर्फ अमीर हसन न्यायालय आए, जबकि कलुआ का हाजिरी माफी इस बाबत आया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को गाजियाबाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed