{"_id":"69e004b5804ef58c2907c80f","slug":"auto-rickshaw-driver-dies-in-collision-with-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158137-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कप्तानगंज–रामकोला मार्ग पर बुधवार को ट्रक व ऑटों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल ऑटो चालक सुरेश की उपचार के लिए रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज–रामकोला मार्ग स्थित साहबगंज-रामपुर बगहा के बीच में दोपहर बाद करीब एक बजे ट्रक व ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में चंदरपुर मलगहा निवासी 41 वर्षीय ऑटो चालक सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सीएचसी रामकोला लेकर गई। वहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos