फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ban on operation of unfit vehicles, instructions for eye test of drivers

Kushinagar News: अनफिट वाहनों के संचालन पर रोक, चालकों के नेत्र परीक्षण के निर्देश

Tue, 18 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ban on operation of unfit vehicles, instructions for eye test of drivers
पडरौना। छात्र-छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को लेकर सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान एआरटीओ व आरआई ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धजीवियों के साथ स्कूल वाहनों की सुरक्षा और चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ अभियान को प्रभावी बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के आवागमन में लगे सभी वाहन फिटनेस, परमिट और निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों। आरआई आरडी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अनफिट व मानक विहीन वाहनों से बच्चों का परिवहन किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए वाहनों की नियमित जांच के साथ चालकों की दक्षता, स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हाल में हुए हादसों को मद्देनजर विद्यालय प्रबंधन से संवेदनशील होने, परिवहन नियमों का पालन करने और अभिभावकों को भी जागरूक करने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed