फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of liquor sale using token slips goes viral, questions raised on monitoring

Kushinagar News: टोकन पर्ची से शराब बिक्री का वीडियो वायरल, निगरानी पर उठे सवाल

Tue, 18 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Video of liquor sale using token slips goes viral, questions raised on monitoring
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के सपहा चौराहे पर अवैध तरीके से शराब बेचेन के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में टोकन पर्ची के जरिए शराब दिए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शराब बिक्री की व्यवस्था के साथ ही आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति शराब की दुकान से पर्ची या टोकन लेता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह दुकान के बगल में स्थित गली की ओर जाता है, जहां एक कथित गोदाम से उसे शराब उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधि की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ग्राहक को पहले शराब की दुकान से टोकन पर्ची दी जाती है और इसके बाद उसे कुछ दूरी पर स्थित कथित गोदाम से शराब उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि शराब कहां से लाई जा रही है और उसकी वैधता व गुणवत्ता क्या है? साथ ही यह भी पता लगाया जाना जरूरी है कि कहीं किसी तरह की मिलावट तो नहीं की जा रही। सपहा चौराहे पर कथित रूप से इस तरह की गतिविधि के वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की दुकानों और उनके आसपास नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि अवैध बिक्री, ओवररेटिंग, मिलावट या निर्धारित स्थान के बाहर शराब वितरण जैसी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। कसया क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed