फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kalash Yatra taken out on the birth anniversary of Saint Ravidas

Kushinagar News: संत रविदास की जयंती पर निकाली कलश यात्रा

Tue, 18 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out on the birth anniversary of Saint Ravidas
फाजिलनगर। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित समरसता संकल्प अभियान–कलश वंदन यात्रा के तहत रविवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों कार्यकर्ताओं ने कलश लेकर दलित बस्तियों में भ्रमण कर सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी समाज को आत्मशुद्धि, समानता और समरसता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है। यह यात्रा धौरहरा, सोहंग, फाजिलनगर, सपहा में भ्रमण किया। यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, चमन यादव, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, विनय तिवारी, मनीष तिवारी, अमरेश सिंह, प्रदीप राय, राणा प्रताप मिश्रा, आशुतोष तिवारी, अखिलेश शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, रमेश पासी, प्रिन्स पाण्डेय, नीतीश सिंह, विवेक गिर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed