{"_id":"6a83779942e70fe333097fa0","slug":"district-level-trials-for-sub-junior-boys-wrestling-today-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165960-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सब-जूनियर बालक कुश्ती के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सब-जूनियर बालक कुश्ती के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आज
Tue, 18 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। खेल निदेशालय के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 18 अगस्त को होगा। जिला स्तरीय चयन में चुने गए खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 19 अगस्त को गोरखपुर में कराया जाएगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 19 अगस्त को सुबह 11 बजे क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में होने वाले मंडलीय चयन/ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर चयनित टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में प्रस्तावित है।
ये दस्तावेज जरूरी : ट्रायल के समय खिलाड़ियों को आयु प्रमाण के लिए विद्यालय का पात्रता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र में से आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी लाना अनिवार्य है। निर्धारित अभिलेख नहीं होने पर खिलाड़ी को जिला और मंडलीय चयन/ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश कुमार राव ने जिले के सभी प्रधानाचार्य से पात्र सब-जूनियर कुश्ती खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर भेजने की अपील की है।