फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Players from the Akharas showed their skills and performed weapon worship today.

Kushinagar News: अखाड़ों के खिलाड़ियों ने दिखाए करतब, शस्त्र पूजन आज

Tue, 18 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Players from the Akharas showed their skills and performed weapon worship today.
तमकुहीरोड। आजादी से पहले से चली आ रही तमकुहीरोड की ऐतिहासिक महाबीरी अखाड़ा डोल मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो दिवसीय मेले को लेकर मंगलवार को चार अखाड़ों में शस्त्र पूजन किया जाएगा। वहीं चार अखाड़ों में शस्त्र पूजन पहले ही संपन्न हो चुका है। शस्त्र पूजन के साथ ही अखाड़ों के खिलाड़ियों का अभ्यास भी तेज हो जाएगा।
विज्ञापन


इस वर्ष महाबीरी अखाड़ा डोल मेला एक सितंबर की रात और दो सितंबर को दिन में आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर अखाड़ों के खिलाड़ी हैरतअंगेज खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास में जुटे हैं। तमकुहीरोड में महाबीरी अखाड़ा डोल मेला आजादी से पहले से मनाया जाता है। इसमें हर वर्ष सात अखाड़ों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। खिलाड़ी विभिन्न तरह के शस्त्रों और पारंपरिक खेल कौशल का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित करते हैं। मेले में हनुमान जी की आकर्षक प्रतिमाओं की झांकियां भी निकाली जाती हैं। मेले में दूर-दराज से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इसे देखने के लिए पूर्वांचल के साथ ही यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े इस मेले को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह रहता है। मंगलवार को चार अखाड़ों में शस्त्र पूजन के बाद मेले की तैयारियां और जोर पकड़ेंगी। अखाड़ों के खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर अपने प्रदर्शन को धार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed