फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bride and mother-in-law die in road accident in kushinagar

शादी से कुछ घंटे पहले सास-बहू की मौत: दुल्हन को लेकर जा रहा था दूल्हा, अली के सामने हुई मां और मंगेतर की जान

Sat, 18 Jul 2026 08:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 08:30 PM IST
सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दुल्हन गुलनाज और उसकी होने वाली सास ऐशा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अली हसन के हाथ में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Bride and mother-in-law die in road accident in kushinagar
सास और होने वाली बहू की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में निकाह करने जा रही होने वाली दुल्हन और उसकी सास की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई और खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हेलमेट नहीं पहना था
जानकारी के मुताबिक, तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया निवासी सरवर अंसारी की 24 वर्षीय बेटी गुलनाज खातून और अहिरौली दान गांव के लोकनहा टोला निवासी सईद अंसारी के 25 वर्षीय बेटे अली हसन की शादी करीब एक साल पहले तय हुई थी। दोनों परिवारों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पंजीकरण कराया था और शनिवार को दोनों का निकाह होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां और गुलनाज को बाइक पर लेकर जा रहा था अली
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अली हसन अपनी होने वाली पत्नी गुलनाज खातून और अपनी मां ऐशा खातून (50) को बाइक पर बैठाकर सेवरही जा रहा था। बाइक चला रहे अली हसन ने हेलमेट नहीं लगाया था। जैसे ही वे बनरहा रेगुलेटर और दवनहा पुल के बीच पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

मौके पर ही दो मौतें, पुलिस जांच में जुटी
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दुल्हन गुलनाज और उसकी होने वाली सास ऐशा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अली हसन के हाथ में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed