फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out on the third floor of the house, burning household items.

Kushinagar News: मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग, घरेलू सामान जला

Sat, 18 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the third floor of the house, burning household items.
कसया। नगर के वार्ड नंबर 18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में बृहस्पतिवार की रात मकान की तीसरी मंजिल पर कमरे से अचानक आग की लपटे निकलने लगीं। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर मकान के अन्य कमरों में सो रहे लोगों की नींद खुली और वे बाहर निकले। सूचना पर डायल 112 पहुंची। जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें लोगों के होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस बुला ली लेकिन कमरे में सिर्फ सामान था। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

वार्ड के रमाशंकर उर्फ गुड्डू राव के मकान की तीसरी मंजिल से रात करीब 11.30 बजे धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। जिस मंजिल पर आग लगी थी, वहां कोई नहीं रहता था इसलिए जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कमरे में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पीआरवी की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर एंबुलेंस भी बुलाई गई। आग शांत होने के बाद पुलिस छत पर गई और कमरे को देखा। कमरे में सिर्फ सामान जला था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। आग लगने से मकान के अंदर धुआं भर गया। कोतवाल इत्यानंद पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस गई थी। जिस कमरे में आग लगी थी। उसमें कोई था नहीं, सिर्फ सामान जला है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed