{"_id":"6a5b0421f6fe8d748c0d16dd","slug":"video-the-body-was-exhumed-eight-days-after-burial-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दफन के आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया शव,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफन के आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, हत्या की आशंका में डीएम के आदेश पर होगी जांच
परिजनों का आरोप- हत्या कर सड़क किनारे फेंका गया था शव, बिना पोस्टमार्टम जल्दबाजी में कराया गया था दफन
कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में युवक की संदिग्ध मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद प्रशासन ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम गांव पहुंची।
जानकारी के अनुसार, जंगल पचरूखिया निवासी महमूद (26) पुत्र भुल्लन का शव 9 जुलाई को गांव के पास सड़क किनारे एक दुकान के सामने मिला था। परिजनों का कहना है कि महमूद की हत्या कर शव वहां फेंका गया था। उस समय परिवार गहरे सदमे में था, इसलिए बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।