फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The dead body of a teenager who left home was found in a pond the next day.

Kushinagar News: घर से निकले किशोर का अगले दिन पोखरे में मिला शव

Sat, 18 Jul 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a teenager who left home was found in a pond the next day.
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के भठही दरियाव टोला गांव में घर से निकले किशोर का शुक्रवार को सुबह गांव के पास स्थित पोखरे में शव मिला। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

भठही दरियाव टोला निवासी समीर (16) बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। काफी देर तक खोजबीन के बाद परिजनों ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदारी में चला गया होगा और सुबह लौट आएगा। शुक्रवार को सुबह गांव के कुछ बच्चे बकरी चराने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने गांव के बगल स्थित पोखरे में शव उतराया देखा। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने पर मृतक समीर के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed