फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclist dies after being hit by a motorcycle.

Kushinagar News: बाइक की चपेट में आए साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

Sat, 18 Jul 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by a motorcycle.
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया-सेवरही मार्ग स्थित सरिसवा बाजार के पास शुक्रवार को बाइक की चपेट में आए साइकिल सवार 55 वर्षीय सरिसवा निवासी रामायण सिंह की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।
विज्ञापन

रामायण सिंह (55) शुक्रवार को साइकिल से तुर्कपट्टी की ओर जा रहे थे। सामनेे से से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर तीन युवक सवार थे। बाइक और साइकिल के टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। मौजूद लोग अभी घायल को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि घटना स्थल पर ही रामायण की मौत हो गई। उधर घटना के बाद मौका पाकर बाइक सवार दो युवक वहां से भाग गए, जबकि घायल एक बाइक सवार का इलाज चल रहा है। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक पुलिस थाने ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार तीनों युवक में से एक का इलाज चल रहा है, जबकि बाइक सवार दो फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed