{"_id":"6a5a9ab6a00137907804d1f8","slug":"young-mans-body-exhumed-after-eight-days-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163906-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध मौत: सदमें में था परिवार...बिना PM के दफना दिया था शव- 8 दिन बाद कब्र से निकाली गई BODY","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध मौत: सदमें में था परिवार...बिना PM के दफना दिया था शव- 8 दिन बाद कब्र से निकाली गई BODY
Sat, 18 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:42 AM IST
सार
नौ जुलाई को महमूद का शव गांव के समीप सड़क किनारे दुकान के सामने संदिग्ध हालात में मिला था। परिजनों का आरोप है कि महमूद की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। वारदात के समय परिवार सदमे में था, इसलिए बिना पोस्टमार्टम कराए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन
मृतक महमूद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुबेरस्थान क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में महमूद (26) पुत्र भुल्लन की संदिग्ध हालात में मौत का मामला आठ दिन बाद नया मोड़ ले गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए डीएम और एसपी से शिकायत की। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
नौ जुलाई को महमूद का शव गांव के समीप सड़क किनारे दुकान के सामने संदिग्ध हालात में मिला था। परिजनों का आरोप है कि महमूद की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। वारदात के समय परिवार सदमे में था, इसलिए बिना पोस्टमार्टम कराए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन
बाद में परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की। डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर मौत की वजह जानने के लिए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
डीएम के आदेश पर शुक्रवार को खड्डा एसडीएम, कुबेरस्थान थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।