सब्सक्राइब करें

UP: पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव की शुरुआत, विकास, पर्यटन और निवेश की नई उम्मीदें

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 02:54 AM IST
सार

सुबह की पहली किरण के साथ भिक्षुओं की चांटिंग ने आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कुशीनगर को एक बार फिर वैश्विक मंच पर स्थापित करने की कोशिश को बल दिया। पहले दिन जहां बौद्ध दर्शन, शांति और संवाद पर चर्चा हुई, वहीं असली नजर दूसरे दिन पर टिकी है, जब होटल इंडस्ट्री, एयरलाइंस और पर्यटन क्षेत्र के बड़े खिलाड़ी एक मंच पर जुटेंगे।

विज्ञापन
Buddhist Conclave Kicks Off with Chanting, But Questions Loom Over Development
महा परिनिर्वाण मंदिर परिसर में कार्यक्रम के दौरान बुद्ध वंदना करते बौद्ध भिक्षु।स्रोत-सोशल मीडि - फोटो : samvad
बौद्ध भिक्षुओं के मंत्रोच्चार से गूंजते महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का भव्य आगाज हुआ। आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस आयोजन में इस बार केवल धम्म और दर्शन की बात नहीं, बल्कि विकास, पर्यटन और निवेश की दिशा में ठोस पहल की उम्मीदें भी केंद्र में हैं।

Trending Videos
Buddhist Conclave Kicks Off with Chanting, But Questions Loom Over Development
बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव की तर्ज पर पेंटिंग प्रतियोगिता करते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉन्क्लेव के साथ ही एक बड़ा सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि यह आयोजन कुशीनगर को वह गति दे पाएगा, जिसकी उम्मीदें 2021 में एयरपोर्ट उद्घाटन के समय जगाई गई थीं, लेकिन जो जमीनी हकीकत में पूरी नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Buddhist Conclave Kicks Off with Chanting, But Questions Loom Over Development
प्रभारी मंत्री का स्वागत करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह की पहली किरण के साथ भिक्षुओं की चांटिंग ने आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कुशीनगर को एक बार फिर वैश्विक मंच पर स्थापित करने की कोशिश को बल दिया। पहले दिन जहां बौद्ध दर्शन, शांति और संवाद पर चर्चा हुई, वहीं असली नजर दूसरे दिन पर टिकी है, जब होटल इंडस्ट्री, एयरलाइंस और पर्यटन क्षेत्र के बड़े खिलाड़ी एक मंच पर जुटेंगे।

Buddhist Conclave Kicks Off with Chanting, But Questions Loom Over Development
महापरिविर्नाण मंदिर की जाते अतिथि और प्रशासनिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माना जा रहा है कि यहीं से तय होगा कि कुशीनगर को केवल आध्यात्मिक केंद्र नहीं, बल्कि आर्थिक हब कैसे बनाया जाए। दरअसल, यह उम्मीदें नई नहीं हैं। कुशीनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन के समय भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, बढ़ते विदेशी पर्यटकों और स्थानीय रोजगार के नए अवसरों के दावे किए गए थे।
विज्ञापन
Buddhist Conclave Kicks Off with Chanting, But Questions Loom Over Development
महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रभारी मंत्री और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लेकिन हकीकत यह रही कि अपेक्षित संख्या में उड़ानें नहीं मिल सकीं और पर्यटन कारोबार भी उम्मीदों के अनुरूप नहीं बढ़ पाया। अब एक बार फिर वही सेक्टर एयरलाइंस, होटल, टूर ऑपरेटर और निवेशक कॉन्क्लेव के जरिए सक्रिय होते दिख रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार चर्चाओं के साथ ठोस रोडमैप तैयार करने की बात भी जोर पकड़ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed