फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus hits DJ of Kanwariyas, causing commotion

Kushinagar News: बस ने कांवड़ियों के डीजे में मारी टक्कर, हंगामा

Sun, 09 Aug 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bus hits DJ of Kanwariyas, causing commotion
बस और डीजे वाहन की टक्कर के बाद जुटी भीड़-संवाद
विक्रमजोत। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कांवड़ यात्रियों की डीजे गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में डीजे गाड़ी की लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। घटना हरियामऊ गार्ड से निकलने के बाद टोल प्लाजा के पास हुई। कांवड़ यात्रियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद चालक ने बस की रफ्तार और बढ़ा दी। इसके बाद कांवड़ यात्रियों ने बाइक से बस का पीछा किया और विक्रमजोत में उसे रोक लिया। क्षतिग्रस्त लाइट के हर्जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। कांवड़ यात्रियों ने बस चालक पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके बाद बस कंडक्टर ने क्षतिग्रस्त लाइट के हर्जाने के तौर पर 3500 रुपये दिए। समझौते के बाद बस को जाने दिया गया। हर्रैया निवासी कांवड़ यात्री राजन वर्मा ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में वाहनों की तेज रफ्तार से कांवड़ यात्रियों के साथ ही आम राहगीरों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कांवड़ मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और विशेष सतर्कता बरतने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed