{"_id":"6a2f10693aa066653b03085d","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-three-houses-in-one-night-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-161749-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक ही रात तीन घरों से नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक ही रात तीन घरों से नकदी व जेवरात चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टेढ़ी में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। दो घरों से नकदी, जेवरात व अन्य सामान समेट ले गए। तीसरे घर में घुसने का प्रयास किया। लोगों की सुगबुगाहट के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। गांव के सत्य प्रकाश प्रसाद ने बताया कि रात में चोर उनके धर में घुस गए और 10 हजार रुपये, दो सोने के जेवरात व कपड़े उठा ले गए। बगल के तनवीर अहमद के बंद मकान का ताला तोड़कर तीन जेवरात, एक मोटर व कपड़े उठा ले गए।
इसके बाद चोरों ने गांव के ही राजू प्रसाद के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे पर सो रहे लोगों की सुगबुगाहट सुनकर भाग निकले। इस घटना की जानकारी रविवार की सुबह जब लोगों को हुई तो भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर आई डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।