सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children will receive their books right at the beginning of the academic session.

Kushinagar News: सत्र की शुरुआत में ही बच्चों को मिलेंगी किताबें

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Children will receive their books right at the beginning of the academic session.
विज्ञापन
पडरौना। जिले के परिषदीय और वित्तपोषित विद्यालयों में सरकार की तरफ से मिलने वाली किताबों के वितरण में अब गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। शिक्षा विभाग ने इस बार विद्यालय तक किताब पहुंचाने के लिए बजट आवंटन का प्रावधान बनाया है। इसमें आने वाले खर्च का विवरण भी विभाग से मांगा गया है।
Trending Videos

पिछले सत्र में निशुल्क किताबों को विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए परिषदीय शिक्षकों को लगाया गया था। इस बार व्यवस्था बनाई गई कि ब्लॉक संसाधन केंद्र से स्कूल तक एक अप्रैल से पहले ही किताब पहुंचा दी जाए। इसके लिए शासन ने इस बार बजट आवंटन की व्यवस्था बनाई है। इसके बाद विद्यालय तक किताब पहुंचाने के लिए समय भीतर बजट का आंकलन कर निदेशालय के भेजा जाएगा। बीएसए डॉ. राममजियावन मौर्या ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक वितरित करने करीब 80 फीसदी किताबें बीआरसी केंद्रों तक पहुंचा दी गई है। संबंधित बीईओ को उपलब्ध किताबों का सत्यापन कर विद्यालयों तक भिजवाने की जिम्मेदारी दी गई है। वितरण कार्य का नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed