फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress Observer reviewed, sought suggestions from officials

Kushinagar News: कांग्रेस के आब्जर्वर ने की समीक्षा, पदाधिकारियों से मांगे सुझाव

Tue, 18 Aug 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Congress Observer reviewed, sought suggestions from officials
कसया। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को कसया-देवरिया मार्ग स्थित एक होटल में पार्टी के आब्जर्वर और पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर ने जिला, ब्लॉक और नगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और पदाधिकारियों से सुझाव मांगे। बैठक में जिलाध्यक्ष पद और ब्लॉक कमेटियों के कामकाज पर चर्चा हुई। कई पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन भी किया। आब्जर्वर जगदीश ठाकोर ने कहा कि राष्ट्रीय समिति के सत्र में लिए गए निर्णय के तहत सभी राज्यों में संगठन सृजन का कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश और लद्दाख में भी संगठन की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। जिला कमेटियां किस तरह काम कर रही हैं, इसकी रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय कमेटी को 25 अगस्त तक भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के दौरान पार्टी की लीडरशिप सड़क पर रही। इस दौरान जनता से मिले सुझावों के आधार पर संगठन को नए तरीके से मजबूत किया जा रहा है। जिला इकाइयों का काम केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेगा। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला और ब्लॉक संगठन के सुझावों को भी प्रत्याशी चयन में महत्व दिया जाएगा। पुराने ढर्रे के बजाय नए तरीके से काम किया जा रहा है। आब्जर्वर प्रत्येक ब्लॉक में जाएंगे और वहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे। बैठक में आब्जर्वर डॉ. सैयद जमाल, पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष स्वामी नाथ यादव, एडवोकेट राधा कृष्ण शर्मा, श्याम प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, आदित्य तिवारी, अंशु मणि, सरोज गौतम, शबनम खातून, वारिस अली, अंदीप जायसवाल, राज कुमार अग्रहरि, लालचंद प्रसाद, संतोष शर्मा, अजय तिवारी, अमरेंद्र मल्ल, अनिरुद्ध कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed