{"_id":"6a837515ea72ca58e80f5460","slug":"crackdown-on-stuntmen-61-silencers-and-20-hooters-removed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165981-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाजों पर शिकंजा : 61 साइलेंसर और 20 हूटर उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंटबाजों पर शिकंजा : 61 साइलेंसर और 20 हूटर उतरवाए
Tue, 18 Aug 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। वाहनों में माॅडिफाइड साइलेंसर, अवैध हॉर्न और हूटर लगाकर सड़क पर शोर व स्टंट करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में 12 मार्च से 16 अगस्त तक चलाए गए विशेष अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ 152 चालान किए गए। इनसे कुल 11.51 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। इस दौरान 61 मोडिफाइड साइलेंसर और 20 अवैध हॉर्न-हूटर भी उतरवाए गए।
यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए अभियान चलाया गया। मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ 111 चालान किए गए। इन पर 11.10 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। कार्रवाई के दौरान 61 मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों से उतरवाए गए। अवैध हॉर्न और हूटर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों के 41 चालान किए गए और 41 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। इसके साथ ही 20 अवैध हॉर्न और हूटर उतरवाए गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने से भी बचें। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। ट्रैफिक सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।