{"_id":"62d30c2b7945f87a043dc24e","slug":"death-in-accident-by-dcm-kushinagar-news-gkp443932854","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

हाटा। कप्तानगंज मार्ग पर मुजहना रहीम गांव के सामने शनिवार को डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा।
हाटा नगर पालिका क्षेत्र के पीपरा शीतल उर्फ बकराबाद निवासी प्रदीप सिंह (18) अपने दोस्त रवि (22) के साथ बाइक से किसी काम से हाटा गए थे। दोपहर बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुजहना रहीम गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम की चपेट में आ गए। घटना में प्रदीप सिंह और उनके साथ बाइक पर बैठे रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को हाटा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्रदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रवि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में हाटा कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन और चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
Trending Videos