{"_id":"69d17f39da14c569bd002a46","slug":"encroachment-removed-from-department-of-civil-aviation-land-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-157503-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नागरिक उड्डयन विभाग की जमीन से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नागरिक उड्डयन विभाग की जमीन से हटवाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
कसया में रामकोला मार्ग पर नागरिक उड्डयन विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटवाती तहसील और नगरपालिका क
विज्ञापन
कसया। नागरिक उड्डयन विभाग की 3640 वर्गमीटर बेशकीमती जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।
पुराना रामकोला मार्ग के पिपरिया गांव के समीप सड़क के दोनों तरह नागरिक उड्डयन विभाग की जमीन पर लोगों ने अस्थायी और स्थायी निर्माण कर कब्जा कर लिया था। प्रशासन की ओर से बार-बार कहने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर शनिवार को सरकारी जमीन खाली करा दी गई। इस दौरान टीम को हल्का-फुल्का विरोध भी झेलना पड़।
एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि गाटा संख्या 882 (400 वर्ग मीटर), 782 (1700 वर्ग मीटर) एवं 788 (1580 वर्ग मीटर) सहित कुल 3680 वर्ग मीटर जमीन पर 28 लोगों ने कब्जा कर लिया था। यह भूमि बहुत कीमती है। प्रशासन की ओर से पहले विधिवत जांच कराई गई। पाया गया कि कब्जा करने वाले अधिकतर लोगों के मकान तहसील कसया अथवा अन्य स्थानों जैसे तमकुहीराज व पडरौना में पहले से बने हुए हैं। चार लोग ऐसे भी मिले, जिनके मकान जिले के बाहर हैं।
नगरपालिका की ओर से तीन बार नोटिस जारी किया गया और सार्वजनिक उद्घोषणा भी कराई गई। सभी कब्जाधारियों को चिह्नित करने के बाद शनिवार को सुनियोजित ढंग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई।
Trending Videos