सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR Registered in Case of Death in Road Accident

Kushinagar News: मार्ग हादसे में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered in Case of Death in Road Accident
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मार्ग हादसे में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में दीपक कुमार निवासी मोहल्ला काजीपुर मगहर ने बताया कि उनके पिता कमलेश कुमार निवासी बघुआ थाना बखिरा हालपता काजीपुर मगहर 22 मार्च को बाइक से भाई प्रभात को बैठाकर खलीलाबाद से घर आ रहे थे। नेशनल हाईवे मगहर कट के पास पहुंचते ही रात करीब 9:30 बजे गोरखपुर की तरफ से आ रहे वाहन के चालक ने डिवाइडर क्राॅस करके दूसरी लेन में उनकी बाइक में टक्कर मार दी और बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर जाकर रुक गया। दुर्घटना में घायल पिता व भाई को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पिता की गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। जहां उपचार के दौरान 23 मार्च को पिता की मौत हो गई। पिता के शव का पोस्टमार्टम गोरखपुर पुलिस ने कराया। कोतवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed