{"_id":"69cedf3dabbd767828099989","slug":"five-panchayats-became-examples-of-digital-and-clean-india-received-awards-kushinagar-news-c-206-1-mhg1034-174590-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिजिटल व स्वच्छ भारत की नजीर बनीं पांच पंचायतें, मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिजिटल व स्वच्छ भारत की नजीर बनीं पांच पंचायतें, मिला पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच पंचायतों ने साबित की पंचायतीराज की उत्कृष्टता
सदर से करमहां को 35 लाख रुपये का पुरस्कार
महराजगंज। जनपद की पांच ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें 35 लाख रुपये का पहला पुरस्कार सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमहां को मिला है। अन्य पुरस्कृत पंचायतों में निचलौल, नौतनवां, बृजमनगंज, मिठौरा ब्लाॅक से एक-एक ग्राम पंचायतों के नाम शामिल हैं।
शासन ने योजनाओं के संचालन व बेहतर क्रियान्वयन के लिए सीएम डैशबोर्ड जैसी समीक्षात्मक व्यवस्था तो बेहतर करने की प्रेरणा के लिए पुरस्कारों की शृंखला प्रभावी कर रखी है। इसी के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम प्रोत्साहन पुरस्कार भी संचालित है। पंचायतीराज निदेशालय की तरफ से जारी पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पुरस्कार जिले की पांच ग्राम पंचायतों को दिया गया है। यह पुरस्कार ग्राम पंचायतों को योजना क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता, डिजिटलीकरण, वित्तीय प्रबंधन, जन सहभागिता के मूल्यांकन के आधार पर दिया गया है।
पंचायत- ब्लाॅक- श्रेणी
करमहां- सदर- प्रथम 35 लाख रुपये।
बड़हराचरगहां- निचलौल-द्वितीय 30 लाख रुपये।
हरपुर- नौतनवा- तृतीय 20 लाख रुपये।
केशौली- बृजमनगंज- चतुर्थ 15 लाख रुपये।
परसौनी- मिठौरा- पंचम 10 लाख रुपये।
वर्जन
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार जीतकर जिले की पांच ग्राम पंचायतों ने शासन की उत्कृष्ट योजनाओं व विभाग के बेहतर क्रियान्वयन पर मुहर लगाने का कार्य किया है। यह पुरस्कार जिले की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। निदेशालय से पत्र मिला है। धनराशि निर्गत होते ही ग्राम पंचायतों को उपलब्ध होगी।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज
Trending Videos