{"_id":"698e411ba0177fcf7c0d314f","slug":"havaldar-shivdhani-of-kushinagar-and-priyanka-of-deoria-are-the-best-players-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-1228273-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर के हवलदार शिवधनी और देवरिया की प्रियंका श्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर के हवलदार शिवधनी और देवरिया की प्रियंका श्रेष्ठ खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते गोरखपुर एडीजी जोन
विज्ञापन
पडरौना। तृतीय अन्तरजनपदीय गोरखपुर जोन भारोत्तोलन कलस्टर की भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योगा की पुरुष /महिला प्रतियोगिता में कुशीनगर के हवलदार शिवधनी यादव व देवरिया की महिला हवलदार प्रियंका शुक्ला वेट व पॉवर लिफ्टिंग दोनों में श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए।
योग प्रतियोगिता में पुरुषों में कुशीनगर के ही हवलदार कन्हैया लाल गौड़ तथा महिलाओं में कुशीनगर की ही महिला सिपाही राजनंदिनी दूबे को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड मिला।
एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की जीत हार नहीं, खेलों में दम दिखाने की उसकी भावना का महत्वपूर्ण स्थान होता है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी केशव कुमार ने बीते बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में किया था।। इसमें गोरखपुर जोन के 11 जनपदों में से 10 टीमों ने हिस्सा लिया। महिला व पुरुष दोनों की पॉवर व वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुशीनगर के खिलाड़ी कुल क्रमश: 82 व 66 अंक बटोर कर विजेता घोषित किए गए।
पुरुष वर्ग में बस्ती व महिला वर्ग में देवरिया की टीमों को उपविजेता घोषित किया गया। इसके अलावा यूपी पुलिस टीम में अभ्यासरत व योग प्रतियोगिता में गोरखपुर की महिला सिपाही साधना पांडेय व सरिता चौधरी, सिद्धार्थनगर की महिला सिपाही सुषमा रावत तथा कुशीनगर की महिला सिपाही राजनंदिनी दूबे को उत्क़ृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
अंतिम दिन 74 किलो भार वर्ग की पुरुषों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इसमें कुशीनगर के हवलदार शिवधनी यादव प्रथम, सिद्धार्थनगर के सिपाही अजीत यादव दूसरे व गोंडा के सिपाही शिवानंद तीसरे स्थान पर रहे।
महिलाओं की 76 किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता में देवरिया की महिला हवलदार प्रियंका शुक्ला पहले, बस्की की महिला हवलदार सविता राय दूसरे व कुशीनगर की हवलदार वंदना पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में बलरामपुर, गोंडा, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर व कुशीनगर की टीमों ने भाग लिया।ह
Trending Videos