{"_id":"698e41efb21b3021e00c755d","slug":"thar-which-created-havoc-recovered-from-muzaffarpur-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-154614-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुजफ्फरपुर से बरामद हुई तांडव मचाने वाली थार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुजफ्फरपुर से बरामद हुई तांडव मचाने वाली थार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
कसया पुलिस ने बरामद की थार गाड़ी। शोसल मीडिया
विज्ञापन
कसया। नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड पर मंगलवार को उत्पात करते हुए कई वाहनों को टक्कर मारने वाली काले रंग की थार गाड़ी बृहस्पतिवार को पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से बरामद कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
कसया नगर के सपहा रोड में दो दिन पूर्व युवक थार से कई वाहनों में टक्कर मार दिया था। इसमें राहगीर भी घायल हुए, इसका वीडियो उसी दिन सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया।इसमे तेज रफ्तार थार वाहन ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, जिससे ऑटो में बैठी महिला अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर गाड़ी से उतरकर जान बचाते हुए भागती नजर आई। इस दौरान एक युवक थार पर पत्थर फेंकते हुए भी देखा गया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस की जांच में पता चला कि थार वाहन बिहार के मोतिहारी निवासी युवक शुभम कुमार चला रहा था। मोतिहारी के लाल बंगला स्थित चालक के घर पर पुलिस ने पूछताछ की, इसके बाद यह जानकारी मिली कि वाहन को मरम्मत के लिए मुजफ्फपुर की एक वर्कशॉप में खड़ा किया गया है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थार को बरामद कर लिया। हालांकि घटना के बाद से चालक फरार है और उसके दिल्ली भागने की सूचना मिली है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस पूरे मामले की जांच और वाहन बरामदगी के लिए पुलिस की टीम गठित हुई है। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। थार वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। आरोपी का लोकेशन दिल्ली में मिला है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos