{"_id":"694851bfa8d40dd8b805b9d8","slug":"illegal-constructions-were-two-but-the-bulldozer-was-used-on-only-one-villagers-are-angry-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151165-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध निर्माण दो, बुलडोजर चला सिर्फ एक पर...ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध निर्माण दो, बुलडोजर चला सिर्फ एक पर...ग्रामीणों में गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
मकान को तोड़ती जेसीबी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुदही। नगर पंचायत दुदही के रामजानकी नगर में करीब दो माह पहले शुरू हुए अवैध निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों में विवाद पैदा हो गया है। दो मकानों में से केवल एक मकान रविवार को एसडीएम आकांक्षा मिश्रा और ईओ रवि पटेल की अगुवाई में बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, जबकि दूसरा मकान अब तक सुरक्षित रखा गया।
जानकारी के अनुसार, दो माह पहले नगर पंचायत की सीलिंग की भूमि पर दो लोगों ने अवैध निर्माण कार्य शुरू किया। तत्कालीन लेखपाल बृजेश कुमार ने निर्माण कार्य की सूचना पाकर नगर पंचायत कर्मियों से दोनों मकानों को तोड़वा दिया था। उसके कुछ ही दिनों बाद बृजेश कुमार का स्थानांतरण खडडा तहसील में कर दिया गया और लेखपाल रविशंकर को चार्ज दिया गया। इसके बाद निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया।
वर्तमान लेखपाल रविशंकर ने दोनों अवैध निर्माण की जानकारी नगर पंचायत और तहसील प्रशासन को दी थी। इसके बाद डीएम को भी एक मकान की शिकायत मिली। रविवार को एसडीएम और ईओ के नेतृत्व में बुलडोजर और कर्मचारियों की टीम उस मकान पर पहुंची और उसे ध्वस्त कर दिया। वहीं, दूसरे मकान पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस फैसले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर दोनों मकानों का निर्माण अवैध था, तो एक पर कार्रवाई कर देना और दूसरे को छोड़ देना न्यायसंगत नहीं है। नगर पंचायत और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि डीएम को केवल एक मकान की शिकायत मिली थी, इसलिए उसी पर कार्रवाई की गई।
ईओ रवि पटेल ने बताया कि दूसरे मकान पर कल कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर दोनों ने नियम का उल्लंघन किया है तो कार्रवाई समान रूप से क्यों नहीं हुई। लेखपाल रविशंकर का कहना है कि दोनों मकान की निर्माण की सूचना है। इसकी जानकारी नगर पंचायत और तहसील प्रशासन को दिया गया है।
ईओ रवि पटेल का कहना है कि डीएम से एक मकान की शिकायत किया गया था। एक ही मकान निर्माण की जानकारी थी, उसे तोड़वा दिया गया है। दूसरे मकान पर कल कार्रवाई किया जाएगा।
Trending Videos