{"_id":"6a51e634d3cc9b2ee40c0f56","slug":"in-kushinagar-gorakhpur-mp-ravi-kishan-said-if-you-engage-in-molestation-you-will-face-the-police-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माफिया को चेतावनी: सांसद रवि किशन बोले- माफिया ने छेड़ा तो अगले चौराहे पर मिलेगी नई बंदूक वाली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया को चेतावनी: सांसद रवि किशन बोले- माफिया ने छेड़ा तो अगले चौराहे पर मिलेगी नई बंदूक वाली पुलिस
Sat, 11 Jul 2026 01:14 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:14 PM IST
सार
रविकिशन ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले माफिया जिले चलाते थे, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुशीनगर के इतिहास पर आधारित एक कविता भी सुनाकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने कुशीनगर दौरे के दौरान कहा कि 'महाराज जी' ने अपनी निधि से स्कूल के लिए धन उपलब्ध कराया है, जहां बेटियां और बेटे दोनों शिक्षा प्राप्त करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी माफिया ने स्कूल की जमीन पर कब्जा करने या छेड़छाड़ की कोशिश की तो उसे अगले चौराहे पर नई बंदूक से लैस उत्तर प्रदेश पुलिस मिलेगी।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब सड़कें भी बन रही हैं और बंदूकें भी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रक्षा क्षेत्र को भी बढ़ावा मिला है और राफेल जैसे रक्षा उपकरणों के निर्माण की दिशा में भी काम हो रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में केवल विकास हुआ है।
विज्ञापन
उनका दावा था कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। रविकिशन ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले माफिया जिले चलाते थे, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुशीनगर के इतिहास पर आधारित एक कविता भी सुनाकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन