{"_id":"69c454616b34acc5ef0b7e56","slug":"it-is-essential-to-provide-free-and-quality-education-to-every-child-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-156945-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर बच्चे को निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर बच्चे को निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नाउमुंडा में नवारंभ उत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना और अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों के प्रति जागरूक करना रहा।
जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि नवारंभ उत्सव के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके लिए शिक्षकों द्वारा घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है।
विद्यालय परिसर में बच्चों के स्वागत के लिए आकर्षक सजावट की गई थी। नवप्रवेशी बच्चों को स्वागत के लिए माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बच्चों का नामांकन कराने का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके।
इस दौरान राजेश गुप्ता, प्रशांत चौधरी, जीतेंद्र प्रसाद, बगिंद्र प्रसाद, बृजेश, प्रेमलता, तारा, अनीता सिंह, मिथिलेश, मीना, बिंदु, लालती आदि मौजूद रहे।
Trending Videos