सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jan Arogya Mela: Highest Number of Patients Arrive with Respiratory, Abdominal, and Skin Ailments

जन आरोग्य मेला : सांस, पेट दर्द और त्वचा रोग के पहुंचे सर्वाधिक मरीज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: Highest Number of Patients Arrive with Respiratory, Abdominal, and Skin Ailments
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसयाबाजार में आरोग्य मेले में मरीजों का परिक्षण करते डाक्टर सहेला ख
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, श्वांस, पेट दर्द, खांसी, बुखार और शुगर से पीड़ित इलाज कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने परामर्श देने के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
Trending Videos

जिले के 24 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 1256 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें श्वांस के 104, उदर रोग के 108, शुगर के 98, त्वचा रोग के 211 मरीज शामिल रहे, जिनमें से कई को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा चेहरे पर दाने, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। परिजनों ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। शिविर में आईं कंचन, विद्यावती आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल आए हैं। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बाद फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में 91 मरीजों ने इलाज कराया।
डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 91 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 41 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।


0

आरोग मेले में 35 लोगों ने कराया इलाज



हरिहरपुर। पीएचसी हरिहरपुर में सीएम आरोग्य मेले में 35 मरीजों ने इलाज कराया। मेले के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों को जांच कर दवाएं लिखीं। पर्ची पर लिखी दवाओं को मरीजों में वितरित किया गया।

इलाज के लिए अस्पताल आए उनके सुमन देवी, राम पाल आदि ने बताया कि आरोग्य मेले के आयोजन से मरीजों को इलाज की सुविधा उनके नजदीक पीएचसी पर ही मिल जा रही है। डॉ. नीलिमा ने बताया कि अस्पताल पर आए मरीज खॉसी,जुकाम और त्वचा रोग के अधिक रहे। चिकित्सक की सलाह पर पांच मरीजों का खून जांच की गई। मेले में लैब तकनीशियन सीता सरन, फार्मासिस्ट अजय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed