फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Junior assistant arrested in Kushinagar for accepting a bribe of rs 5000 in exchange for releasing subsidy

कुशीनगर में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई: पांच हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Fri, 31 Jul 2026 05:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 31 Jul 2026 05:22 PM IST
सार

कुशीनगर के जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की सब्सिडी जारी कराने के नाम पर रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक को एंटी करप्शन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Junior assistant arrested in Kushinagar for accepting a bribe of rs 5000 in exchange for releasing subsidy
पांच हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत ऋण की सब्सिडी जारी कराने के एवज में 5,000 रिश्वत लेते हुए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कुशीनगर के कनिष्ठ सहायक को एंटी करप्शन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को रविंद्रनगर धूस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन




शिकायतकर्ता अमन कश्यप निवासी मंगल बाजार, कप्तानगंज ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी के खाते में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत नौ लाख रुपये ऋण की सब्सिडी भेजने के लिए कनिष्ठ सहायक शैलेश कुमार कुशवाहा ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


शिकायत की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12:25 बजे जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कार्यालय पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी कनिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय कार्यालय में उपायुक्त प्रवीण कुमार मौर्य समेत सभी कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन मामले की जानकारी होते ही उपायुक्त किसी जांच करने जाने की बात कहकर कार्यालय से चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed