सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Launch of Cervical Cancer Vaccination

Kushinagar News: सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण का शुभारंभ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Launch of Cervical Cancer Vaccination
टीका के बाद प्रमाणपत्र देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में सोमवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी के व्यवस्थापन और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनय कुमार सोनी की मौजूदगी में एचपीवी वैक्सीन का टीका मनीषा कुमारी पुत्री दुर्गेश कुमार को लगाकर उद्घाटन किया गया।
Trending Videos

सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि यह टीका 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को लगाया जाएगा। यह टीका गर्भाशय कैंसर की रोकथाम के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह टीका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में सप्ताह में बुधवार और शनिवार को छोड़कर प्रत्येक दिन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केपी सिंह, डॉ. रामशीला चौधरी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक अभय त्रिपाठी, खंड सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश कुमार चौधरी, पवन कुमार, संजय कुमार, एएनएम ईथिलेश यादव, संगीता राय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed