{"_id":"69caeafa2d20e6c4dd03c881","slug":"middlemen-are-snatching-up-cylinders-the-moment-disconnected-gas-connections-are-reactivated-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148337-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंद गैस कनेक्शन चालू होते ही बिचाैलिए लपक ले रहे सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंद गैस कनेक्शन चालू होते ही बिचाैलिए लपक ले रहे सिलिंडर
विज्ञापन
मेंहदावल में गैस के लिए खड़ी गाड़ियां व लोग। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। रसोई गैस को लेकर लोगों की दिक्कत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। विभाग के दावे के बाद भी लोग सिलिंडर के लिए परेशान हैं। मेंहदावल में सोमवार को गैस सिलिंडर नहीं पहुंचा, लेकिन सुबह पांच बजे से एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि रविवार को प्लांट बंद होने के कारण गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पाई है। तब उपभोक्ता घर लौट गए।
मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर सोमवार को डिलीवरी के लिए सिलिंडर नहीं पहुंचा। हालांकि गैस की आपूर्ति हो रही है, उपभोक्ताओं में सिलिंडर का वितरण भी किया जा रहा है, लेकिन भीड़ कम नहीं हो रही है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि लंबे समय से उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक उपभोक्ता गैस सिलिंडर की बुकिंग तथा आपूर्ति नहीं ले रहे थे। जबसे गैस सिलिंडर को लेकर अफवाह उड़ी है, तबसे उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपने बंद कनेक्शन को चालू कराने में लगे हैं।
जब यह गैस कनेक्शन चालू हो रहा है तो बिचौलिए पैसे का लालच देकर गैस सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं, और मन मुताबिक रेट पर बेच रहे हैं। इसका उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक को भी लाभांश दे रहे हैं। नगर पंचायत निवासी मनोज कुमार कसेरा ने बताया कि मां नगर वाली मंदिर पर भंडारा को लेकर आधा दर्जन उज्ज्वला गैस कनेक्शन की पासबुक एकत्रित की गई, लेकिन उस पर बुकिंग नहीं हो पा रहा है।
एजेंसी से संपर्क करने पर कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से उपभोक्ताओं द्वारा गैस कनेक्शन की बुकिंग नहीं की गई है, ऐसी स्थिति में यह कनेक्शन बंद कर दिया गया है। इसे चालू करने के लिए केवाईसी कराना आवश्यक है। बंद पड़े उज्ज्वला गैस कनेक्शन का केवाईसी करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसी पर पहुंच रही है। केवाईसी के बाद यह गैस कनेक्शन चालू हो रहा है, लेकिन प्राप्त गैस सिलिंडर का प्रयोग घरों में करने की बजाय इसे परेशान उपभोक्ताओं के बीच बेचा दिया जा रहा है।
कस्बा निवासी विनोद कुमार यादव, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद कयूम अंसारी बदरे आलम, आफताब आलम, मोहम्मद नसीब, प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि गैस सिलिंडर के लिए जहां एक तरफ लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ गैस के लिए मुंहमांगी कीमत भी वसूली जा रही है।
दूसरी तरफ गैस एजेंसी से वितरित किए जा रहे गैस सिलिंडर की प्रशासनिक अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। रविवार को मेंहदावल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस सिलिंडर के वितरण संबंधी जानकारी लेने के साथ अपनी रिपोर्ट तैयार की, लेकिन गैस सिलिंडर ब्लैक करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
Trending Videos