सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Liquor smugglers again changed their strategy and are taking the help of tempo and e-rickshaw.

Kushinagar News: शराब तस्करों ने फिर बदला पैंतरा टेंपो और ई-रिक्शा का ले रहे सहाराि

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Liquor smugglers again changed their strategy and are taking the help of tempo and e-rickshaw.
विज्ञापन
पडरौना। जिले से बिहार तक शराब की तस्करी में संलिप्त धंधेबाज व तस्कर आए दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जब पुलिस तस्करों के किसी तरीके पर अंकुश लगाने की कोशिश करती है तो धंधेबाज व तस्कर शराब को बिहार सीमा में प्रवेश कराने का नया रास्ता तैयार कर लेते हैं। जब तक पुलिस इन धंधेबाजों के नए रास्ते का पता लगाती है, तब तक कई खेप शराब पहुंचाकर मोटी कमाई कर चुके होते हैं। इन दिनों धंधेबाज ई-रिक्शा और टेंपो से शराब की खेप बिहार पहुंचाने लगे हैं।


गौरतलब है कि जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की तरफ से हाईवे और मुख्य मार्गों पर बड़े ट्रकों, कंटेनरों और लग्जरी कारों सहित पिकअप वाहनों की सघन चेकिंग शुरू हो जाने के बाद तस्करों ने धंधे का तरीका बदल लिया है। पुलिस से बचने के लिए धंधेबाज ई-रिक्शा, टेंपो और ऑटो जैसे छोटे वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। धंधेबाज ई-रिक्शा व टेंपो में यात्री की तरह बैठते हैं। इन वाहनों में कपड़ों के झोलों व गाड़ी में बने केबिन में शराब छिपाकर बिहार की सीमा में पहुंचा रहे हैं। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित पटहेरवा, तरयासुजान, तमुकुहीराज और पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण रास्तों पर पुलिस की लगातार जांच में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

केस एक

8 जून 2026: तुर्कपट्टी थाना पुलिस ने टेंपो में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाई जा रही दो महिला समेत पांच अंतरप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। टेंपो से 559 पाउच अवैध शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने शराब की खेप व टेंपो को जब्त करते हुए तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन




केस दो

12 जून 2026 : पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 270 पाउच देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भिजवा दिया था।

केस तीन

21 जनवरी 2026 : पटहेरवा पुलिस ने ई-रिक्शा से अवैध 205 पाउच शराब लेकर बिहार जा रहे तस्कर को नरायनपुर गांव के पास पकड़ा था। ई-रिक्शा चालक की पहचान मनीष पाठक निवासी परक थाना मशरूख जनपद छपरा के रूप में हुई थी।

00000

केस नंबर चार

- 16 अप्रैल 2026 : बरवापट्टी थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न ब्रांड के 48 व 23 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्करों को दबोचा था। तस्कर शराब को बाइक से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भिजवाने की कार्रवाई की थी।

00000

ग्रामीण और लिंक रूटों का उठा रहे फायदा

तस्कर हाईवे पर बलथरी चेकपोस्ट और बांसी चौकी स्थलों पर पुलिस की सघन चेकिंग के कारण तस्करों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसके चलते ऐसे संपर्क रोड और पगडंडियों को चुना है, जो बिहार के गोपालगंज व पश्चिमी चंपारण जिलों को जोड़ते हैं। इन रास्तों पर ई-रिक्शा और टेंपो का आवागमन होना संदेह के घेरे में नहीं आता है। भीड़ में घुल-मिलकर शराब की खेप पहुंचा देते हैं।

00000

-बिहार जाने वाले मालवाहनों की जांच कराई जा रही है। अब ई-रिक्शा, टेंपो से कैरियर की मदद से शराब की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। जगह-जगह वाहनों की जांच कराई जा रही है। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed