सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   LPG Shortage Persists; Consumers Distressed

Kushinagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार, उपभोक्ता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
LPG Shortage Persists; Consumers Distressed
विज्ञापन
पिपरा कनक। रसोई गैस की एक महीने से किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ताओं को बुकिंग,डीएसी कोड व ई-केवाईसी आदि झंझटों को दूर करवाने के बाद भी उन्हें रिफिल एक सप्ताह बाद ही मिल पा रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी का माहौल है।
Trending Videos

तमकुहीराज क्षेत्र में संचालित उमापति इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को रसोई गैस के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं का आरोप था कि बुकिंग के बाद भी गोदाम से एक सप्ताह बाद ही गैस सिलिंडर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कई बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस गैस एजेंसी से पिपरा कनक, पटहेरवा, परसौनी खुर्द,बलुआ, तकिया, नरायनपुर, पटहेरिया, बसंतपुर, महुअवां, अमवां महंथ,बोदा टोला,धुसवा,मीर बिहार, गगलवा,चैन पट्टी, जोगिया आदि गांवों के लोगों का गैस कनेक्शन है।
आरोप है कि गैस की बुकिंग के बाद एक से डेढ़ सप्ताह बाद गैस बहुत ही मुश्किल से मिल पा रहा है।
गोदाम पर मौजूद उपभोक्ता आनंद कुमार, रामसकल तिवारी, मनीष लाल, जितेंद्र तिवारी, मृत्युंजय द्विवेदी, रफीक अहमद ने कहा कि एजेंसी पर होम डिलीवरी से गैस पहुंचाने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है, जबकि होम डिलीवरी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालात यह हैं कि एजेंसी संचालक का फोन बंद रहता है या कॉल उठाई नहीं जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed