{"_id":"6a52a579d7e70b21cc05714f","slug":"morning-drizzle-followed-by-afternoon-sunshine-increased-the-sultry-heat-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-163536-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुबह बूंदाबांदी दोपहर में धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुबह बूंदाबांदी दोपहर में धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी
Sun, 12 Jul 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बारिश होने के बाद धान की फसल में उर्वरकों का छिड़काव करते किसान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मौसम का मिजाज फिर बदला नजर आया। शनिवार सुबह हुई बूंदाबांदी से दिन की शुरुआत ठंडी और सुहावनी रही लेकिन दोपहर में तेज धूप ने उमस बढ़ाकर लोगों को परेशान कर दिया। शुक्रवार को दोपहर तक हुई बारिश के बाद सड़कों और गलियों में जगह-जगह कीचड़ और जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान गन्ने और धान की फसल में खाद का छिड़का करने में जुट गए हैं।
दो दिन से जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार की सुबह करीब छह बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो करीब नौ बजे तक चलती रही। लोग छाता लेकर घरों से निकले। लेकिन सुबह 11 बजे बाद बादल छंटे और धूप निकल आई। धूप और नमी के कारण उमस बढ़ गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, लेकिन उमस की वजह से लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हुई।
बाजारों में दोपहर 12 से तीन बजे तक सन्नाटा रहा। शुक्रवार की बारिश और शनिवार की बूंदाबांदी से शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। नौका टोला, स्टेशन रोड और मेन बाजार की नालियां जाम होने से पानी भर गया। दुपहिया वाहन फिसलने से दो-तीन जगह छोटे हादसे भी हुए। नगर पालिका की टीम नालियों की सफाई में जुटी रही। लगातार हो रही बारिश से धान और मक्के की फसल को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
कई दिनों से बारिश न होने से खेतों में दरारें पड़ गई थीं, जो अब भर गई हैं। नदवा विशुनपुर दिग्विजय सिंह, लदन सिंह, हृदयानंद सिंह बघेल करजही निवासी राजेंद्र पांडेय रहसू सुमाली पट्टी निवासी रमाकांत कुशवाहा आदि ने बताया कि पिछले 15 दिन से बारिश का इंतजार था। अब खेत में पानी है। आज धूप निकलते ही यूरिया और डीएपी का छिड़काव कर दिया। फसल अब तेजी से बढ़ेगी। कृषि विभाग के अनुसार, इस बारिश से धान की रोपाई वाले किसानों को भी राहत मिली है। अब नहर पर निर्भरता कम होगी। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अगले 2-3 दिन तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।