{"_id":"6a52a77f30b1260b5d04bc40","slug":"ncc-cadets-briefed-on-drone-technology-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-163531-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनसीसी कैडेट्स को दी गई ड्रोन तकनीक की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनसीसी कैडेट्स को दी गई ड्रोन तकनीक की जानकारी
Sun, 12 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर में 50 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी पडरौना की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को आधुनिक सैन्य तकनीक और फील्ड प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्हें ड्रोन के उपयोग, सटीक दूरी का अनुमान लगाने, एनसीसी के मूल उद्देश्यों, मोटिवेशन, एंबुश और पेट्रोलिंग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
शिविर में कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास कराने के साथ ही बाधा (ऑब्स्टेकल) प्रशिक्षण भी कराया गया, जिससे उनमें शारीरिक क्षमता, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का विकास हो सके। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स से कहा कि एनसीसी में प्राप्त अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों को दैनिक जीवन में भी अपनाएं। प्रशिक्षण में एएनओ कैप्टन वेद प्रकाश मिश्रा, लेफ्टिनेंट बृजेश कुमार सिंह, सूबेदार प्रहलाद कुमार, संतोष फड़तारे, निर्मला सारु, हवलदार मन बहादुर, गिरजा शंकर बिष्ट, राम बहादुर मल्ल, दफेदार दीपक सिंह एवं हवलदार परवीन सती ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। इस दौरान 50 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल हरीश चंद और रिसालदार मेजर हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।