सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Participate in the Sadhana Week and receive a Karmayogi Training Certificate.

Kushinagar News: साधना सप्ताह में लें भाग, कर्मयोगी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Participate in the Sadhana Week and receive a Karmayogi Training Certificate.
विज्ञापन
मेंहदावल। साधना सप्ताह में सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मी को कर्मयोगी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करना है। अंतिम तिथि आठ अप्रैल है। दो अप्रैल से शुरू हुए इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में अधिकतर शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी प्रमाणपत्र नहीं पा सके हैं।
Trending Videos

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने ब्लाॅक में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों को निर्देशित करते हुए बताया कि दो से आठ अप्रैल तक मिशन कर्मयोगी अंतर्गत साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत चार घंटे का कोर्स अनिवार्य रूप से कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी द्वारा एआई से संबंधित तीन कोर्स किया जाता है तो उनको एआई दक्ष का खिताब दिया जाएगा। इसका प्रमाणपत्र भी प्राप्त हो सकेगा। विभागीय कर्मचारी द्वारा आईगाट मार्केटप्लेस से संबंधित एक भी कोर्स करता है, तो उनको कर्मयोगी उत्कृष्ठ बैच का खिताब दिया जाएगा तथा जिसका प्रमाणपत्र भी प्राप्त हो सकेगा। साधना सप्ताह अंतर्गत समस्त अधिकारी /कर्मचारी को निम्नलिखित कोर्स में से कोई भी तीन कोर्स पूर्ण कराना है। उन्होंने बताया कि इसका अध्ययन गंभीरता से करते हुए ऑनलाइन मूल्यांकन या क्विज में भाग लें।
पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को आनलाइन प्रमाणपत्र जारी हो जाएगा। सभी प्रमाणपत्र डाउनलोड करें और अपनी प्रोफाइल पर जाकर ''''माई लर्निंग'''' या ''''माई कोर्सेज'''' अनुभाग पर अपने चिह्नित पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए ''''डाउनलोड'''' या ''''व्यू सर्टिफिकेट'''' विकल्प पर क्लिक करें।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ पाठ्यक्रमों को पूरा करने के लिए कुछ समय लग सकता है, और प्रमाणपत्र जारी होने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed