{"_id":"69c44e11e747932941061b4d","slug":"pickpockets-swindle-25000-by-distracting-victim-with-conversation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-156956-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बातों में उलझाकर उचक्कों ने 25 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बातों में उलझाकर उचक्कों ने 25 हजार उड़ाए
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र में बैंक के बाहर उचक्कों ने एक व्यक्ति के 25 हजार रुपये उड़ा दिए। सेमरी निवासी रामनेति बुधवार को बड़ौदा यूपी बैंक शाखा सुकरौली में रुपये निकालने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर लिया और 25 हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सुकरौली चौकी पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, वहीं बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि उचक्के बेहद शातिर तरीके से लोगों को निशाना बनाते हैं और बैंक से पैसा निकालने वाले ग्राहकों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेते हैं। संवाद
Trending Videos
बताया जा रहा है कि उचक्के बेहद शातिर तरीके से लोगों को निशाना बनाते हैं और बैंक से पैसा निकालने वाले ग्राहकों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन