सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police Recruitment Exam: Saurabh Was Taking the Exam in Place of Someone Else

पुलिस भर्ती परीक्षा : दूसरे के स्थान परीक्षा दे रहा था सौरभ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Saurabh Was Taking the Exam in Place of Someone Else
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भुजैनी स्थित सेंटर पर दूसरे के स्थान पर वर्ष 2024 के फरवरी में परीक्षा देते हुए गैंगस्टर सौरभ शर्मा निवासी खैरा, थाना हवेली खड़गपुर, मुंगेर, बिहार विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम समेत अन्य धारा में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Trending Videos

बाद में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी, जिसमें एक आरोपी संजय कुमार निवासी भरपुरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद की पूर्व में ही गिरफ्तारी हुई थी, और मुख्य आरोपी फरार था। एसपी ने गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था, जिसे एक दिन पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटे चौकी क्षेत्र के सत्यब्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी में 18 फरवरी 2024 को पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही थी। केंद्र व्यवस्थापक रीना तिवारी के मोबाइल पर कंट्रोल रूम लखनऊ से सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने कक्ष संख्या-6 से आरोपी को पकड़ा। फाेटो आईडी व प्रवेश पत्र मिलाने पर नहीं मैच हुआ। बायोमैट्रिक जांच से भी आरोपी संदेह के घेरे में आ गया। इसके बाद कोतवाली खलीलाबाद पर केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर सौरभ शर्मा निवासी निवासी खैरा, थाना हवेली खड़गपुर, जनपद मुंगेर, बिहार, संजय कुमार निवासी भरपुरवा पड़रिया खलीलाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।
31 अगस्त को गैंगचार्ट अनुमोदन होने के बाद तत्कालीन कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसके बाद एसपी की तरफ से गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया।
-------------------
दो लाख रुपये में पास कराने की ली थी जिम्मेदार
पुलिस जांच में पाया गया कि कोतवाली क्षेत्र के भरपुरवा निवासी संजय कुमार को पास कराने के लिए सौरभ शर्मा ने दो लाख रुपये में जिम्मेदारी ली थी। बिहार के मुंगेर निवासी राजीव ने सौदा तय किया था। इसके बाद पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले उसे खलीलाबाद लाकर सेंटर पर पहुंचा दिया गया था। बाद में कंट्रोल रूम की सूचना पर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed