सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pradeep, a liquor businessman in Nepal, is the mastermind behind the fraud.

Kushinagar News: नेपाल में शराब का कारोबारी है ठगी का मास्टमाइंड प्रदीप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pradeep, a liquor businessman in Nepal, is the mastermind behind the fraud.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस गिरफ्त में आया ठगी का मास्टरमाइंड प्रदीप कुमार राव निवासी लोहदर, मुंडेरवा बस्ती नेपाल में शराब का कारोबारी है। वह एक काम के बदले होमगार्ड संजय चौधरी निवासी बैरमपुर, खलीलाबाद को 20 हजार रुपये देता था। पूर्व में प्रदीप मुंडेरवा से ठगी के मामले में जेल जा चुका है।
Trending Videos

कुशीनगर के गल्ला कारोबारी से सोने के बिस्किट के लेनदेन के मामले में आठ लाख रुपये की ठगी के मास्टर माइंड प्रदीप की होमगार्ड संजय से पहली मुलाकात चोरी की साइकिल को लेकर वर्ष 2006 में हुई थी। इसके बाद से दोनों कुछ वर्ष तक नहीं मिले। जांच अधिकारियों के मुताबिक प्रदीप पहले से की नेपाल बाॅर्डर पर सक्रिय था। वहां वह तेल व खाद की तस्करी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उसने नेपाल में ही लीज पर एक जमीन लेकर शराब का कारोबार शुरू कर दिया। वह नेपाल के लोगों को इंडिया में बुलाकर और इंडिया के लोगों को नेपाल में बुलाकर ठगी करता था। मुंडेरवा से जेल जाने की वजह से उसने बस्ती बाॅर्डर के कोतवाली थाना क्षेत्र में लोगों को बुलाकर ठगी करनी शुरू कर दी।
पहली बार उसने कुशीनगर के व्यक्ति को यहां लाकर ठगी की और पुलिस के रडार पर आ गया। कुछ समय से होमगार्ड संजय से उसकी फिर से नजदीकी बढ़ गई। संजय के साथ प्रदीप ने पूर्व में दो और वारदातों को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत न होने से मामला सामने नहीं आया।
प्रदीप संजय को ठगी में सहयोग करने के लिए एक काम के बदले 20 हजार रुपये देता था। काम में ज्यादा रिस्क न होने से और आसानी से 20 हजार रुपये मिलने से संजय ठगी के इस गोरखधंधे में प्रदीप का साथ देने लगा। संजय का काम यह था कि वहां से प्रदीप को आसानी से निकालकर ले जाता था और पुलिस के चक्कर में पढ़ने पर मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी संजय पर थी। इस बार रकम ज्यादा होने से दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed