{"_id":"69b9c26634dd563db403f588","slug":"preparations-for-the-international-buddhist-conclave-intensify-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-156510-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव की तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मार्च के अंत में प्रस्तावित तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एडीएम वैभव मिश्र की अध्यक्षता में बौद्ध भिक्षुओं, मोनास्ट्री प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। आगंतुकों के आवास, भोजन और परिवहन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बाहर से आने वाले भिक्षुओं के ठहरने के लिए बुद्धिस्ट मोनास्ट्री, धर्मशालाओं के साथ-साथ खाली स्थानों पर टेंट लगाकर अस्थायी आवास की भी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। लुंबिनी, संकिसा, श्रावस्ती, सारनाथ और बोधगया समेत विभिन्न बौद्ध स्थलों से आमंत्रित किए जाने वाले करीब दो हजार भिक्षुओं की सूची तैयार करने और उनके मोबाइल नंबर प्रशासन को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कुछ भिक्षुओं को सौंपी गई है, ताकि व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा सकें।
बैठक से पहले एडीएम ने अधिकारियों के साथ बुद्ध मंदिर मार्ग का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्मित और निर्माणाधीन वेंडर्स जोन का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही फुटपाथ पर दुकानदारों को वेंडर्स जोन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम हो सके।
एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि कॉन्क्लेव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और आयोजन की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, भिक्षु महेंद्र थेरो, भिक्षु अस्सजी थेरो, भिक्षु नंदका, भिक्षुणी धम्मनैना, भंते अशोक, लामा कर्मा कुंगा जेनफेन, संरक्षण सहायक शादाब खान, ईओ अंकिता शुक्ला, पर्यटक सूचना अधिकारी डॉ. प्राण रंजन, एसएचओ आशुतोष सिंह, पर्यटन एसओ शरद भारती, अंबिकेश त्रिपाठी, रामअधार यादव, जितेंद्र राय, विवेक गोंड, लेखपाल नीलेश रंजन राव, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
Trending Videos