सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two Arms Licenses Procured Using Forged Documents; FIR Registered

Kushinagar News: कूटरचित दस्तावेज से बनवा लिया दो शस्त्र लाइसेंस, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Two Arms Licenses Procured Using Forged Documents; FIR Registered
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल और धोखाधड़ी करने के आरोप में महुली पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गालिमपुर निवासी रणविजय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि गालिमपुर निवासी रणविजय ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में जानकारी दिया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसही जोत निवासी चंद्रप्रकाश यादव एक आपराधिक व शातिर प्रवृति का व्यक्ति है। आरोप है कि उसने कूटरचित तरीके से धोखाधड़ी कर अपने नाम से दो अलग-अलग पते पर शस्त्र लाइसेंस जारी करा लिया गया है। कूटरचित व फर्जी, जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड भी जारी करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इनके द्वारा फर्जी व कूटरचित ढंग से तैयार जाली परिवार रजिस्टर नक़ल, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व शैक्षणिक प्रमाण पत्र का असली व सत्य के रूप में प्रयोग करते हुए अलग-अलग पते पर दो शस्त्र लाइसेंस जारी करवाकर रिवाल्वर व राइफल खरीदा गया है। इस संबंध में एसओ ने बताया कि तहरीर को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed