{"_id":"69c5914ee93998d4df0389a9","slug":"relief-from-traffic-jams-divider-installed-on-gandak-canal-bridge-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157027-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जाम से मिलेगी निजात, गंडक नहर पुल पर लगा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जाम से मिलेगी निजात, गंडक नहर पुल पर लगा डिवाइडर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना गंडक नहर पर अस्थाई बैरेकेडिंग लगाते यातायात पुलिस।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। मुख्य शहर के बीच से निकली गंडक नहर पर पुल संकरा और सड़क चौड़ी होने से सुबह से शाम तक जाम लगता है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं। उनकी सक्रियता के बाद भी कई बार इस कदर जाम लग जाता है कि उससे निकलने में लोगों को घंटे भर का समय लग जाता है। जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस ने पुल के दोनों तरफ 50-50 मीटर तक अस्थायी डिवाइडर लगाया है।
सुभाष चौक से जिला मुख्यालय की तरफ से जाने वाली सड़क शहर की सबसे व्यस्त मार्ग है। इस रास्ते जिला मुख्यालय के अलावा कसया, गोरखपुर, देवरिया, कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी के लोग आते-जाते हैं। लोगों को गंडक नहर पर बने पुल को पार करना पड़ता है। इस पुल के दोनों तरफ सड़क को चौड़ा कर एनएच-28बी बनाया गया है। इसके अलावा नहर की पटरी से होकर नेपाल को जोड़ने के लिए झुलनीपुर बाईपास सड़क बनी है। इस मार्ग पर भी हर दिन वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। यहां बनी सड़क की अपेक्षा पुल संकरा होने से रुक-रुक कर पूरे दिन जाम लगता रहता है।
सप्ताह में दो-तीन दिन दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। जाम से निकलने में लोगों को घंटे भर का समय लग जाता है। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि यातायात पुलिस शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। शहर में आने-जाने वाले लोग अपनी लेन में चलें। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी न करें।
Trending Videos